दिल्ली-NCR में भारी बारिश के बाद चारों ओर ओलावृष्टि की सफेद चादर बिछी
Updated : 2019-02-07 21:53:57

नई दिल्ली (लाइव इंडिया न्यूज नेटवर्क) >>>>>>>>>> दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार शाम को हुई भारी बारिश दर्ज की गई। फरवरी के महीने में तेज हवाओं के साथ हुई इतनी अधिक बारिश और ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट महसूस की गई।
ओलावृष्टि के कारण दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बर्फ की चादर बिछी दिखी। बारिश से पहले सभी जगह सुबह से ही बादल छाए रहे जिसकी वजह से दृश्यता घट गई।
वहीं, मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि हरियाणा के अंबाला, पंचकूला और करनाल उन कुछ जगहों में शामिल हैं जहां बारिश हुई। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में यह बदलाव आया है।
मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है और केंद्र शासित चंडीगढ़ में यह 14 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में शुक्रवार तक और बारिश का पुर्वानुमान व्यक्त किया है।









































































































































































































































































































































































































