कांग्रेस में जल्द राष्ट्रीय राजनीति की भूमिका में आएगी प्रियंका: राहुल गांधी
Updated : 2019-02-05 12:28:13

नई दिल्ली (लाइव इंडिया न्यूज नेटवर्क) >>>>>>>>>>> कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 'हिन्दुस्तान टाइम्स' को दिए गये एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी बहन प्रियंका गांधी राष्ट्रीय राजनीति में भूमिका निभाएंगी। मालूम हो कि हाल ही में प्रियंका गांधी की एंट्री कांग्रेस में हुई है और उन्हें राहुल गांधी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी है।
राहुल गांधी ने बताया कि पार्टी की महासचिव होने के नाते प्रियंका गांधी की भूमिका राष्ट्रीय स्तर पर ही है। अभी उन्हें एक जिम्मेदारी मिली है और सफलता मिलने पर दूसरी जिम्मेदारी दी जाएगी।
बजट से संबांधित एक सवाल पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि किसान परिवार को रोजाना 17 रुपये देना उनका अपमान है। निश्चित तौर पर मोदी सरकार चक्रव्यूह में फंस गई है। यह घबराहट में उठाया गया कदम है, यह कारगर नहीं होगा। राहुल गांधी ने कहा कि मेरी समझ है कि कांग्रेस शासित सरकारों द्वारा कृषि माफी प्रधानमंत्री मोदी के बजट प्रावधान से अधिक है। किसान मोदी जी के चुनावी जुमले को खारिज कर देंगे।
राहुल गांधी ने राफेल सौदे के बारे में कहा कि अदालत का फैसला कैग की रिपोर्ट पर आधारित है। लेकिन कैग की रिपोर्ट है ही नहीं, न ही उसे लोकलेखा समिति को भेजा गया। निश्चित तौर पर कुछ संदिग्ध है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि झूठ नहीं छिपा सकते हैं और आप देखें कि सच एक दिन बाहर आएगा।











































































































































































































































































































































































































































































































